अक्षय कुमार बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 एक्टर्स (Akshay Kumar World’s 4th Highest grossing Actor on Forbes List)
Akshay Kumar World’s 4th Highest grossing Actor on Forbes List: मिशन मंगल (Mission Mangal) के 100 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ ही अक्षय कुमार के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। फोर्ब्स (Forbes) द्वारा जुलाई में जारी हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 100 सेलेब्रिटीज की लिस्ट के बाद अब खिलाड़ी कुमार दुनिया के 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में शामिल हो गए हैं। (Akshay Kumar) अक्षय कुमार 65 मिलियन डॉलर यानी करीब 466 करोड़ रु. की कमाई के साथ चौथे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में 89.4 मिलियन डॉलर की इनकम के साथ ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) का नाम 1 नम्बर पर हैं। पिछले साल सलमान खान (Salman khan) ने भी दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाई थी, लेकिन इस साल सलमान (salman) को इसमें शामिल नहीं हैं।
अक्षय का शीर्ष 100 सेलिब्रिटी में भी 33वां नंबर:
2019 की सर्वाधिक कमाने वाली सेलेब्रिटी लिस्ट (Highest Earning Celebrity List) में अक्षय का 33वां नंबर था। उनकी कमाई 6.5 करोड़ डॉलर (444 करोड़ रुपये) है। पिछले एक साल में उन्होंने एक फिल्म के लिए 34 करोड़ रुपये से 68 करोड़ रुपये तक लिए। 2018 की लिस्ट में भी अक्षय 270 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 76वें नंबर पर थे।
शाहरुख Shahrukh, सलमान Salman का नहीं नाम :
सलमान खान (Salman khan) इस साल लिस्ट (Highest Earning Celebrity List) से बाहर हो गए हैं। पिछले साल 3.77 करोड़ डॉलर (257 करोड़ रुपए) की कमाई के साथ उनका 82वां नंबर था। शाहरुख (Shahrukh) लिस्ट में पिछले 2 साल से ही बाहर हैं, 2017 की लिस्ट में उनका 65वां नंबर था।
ड्वेन Dwayne ने जुमांजी Jumanji के लिए सबसे ज्यादा फीस ली:
गुरुवार को जारी हुई फोर्ब्स (Forbes list) की सूची के अनुसार, हॉलीवुड प्रोड्यूसर और ‘बेवॉच’ एक्टर ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) ‘द रॉक’ 642 करोड़ रुपये कमाने के साथ टॉप पर हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता ड्वेन जॉनसन को उनकी आने वाली फिल्म “जुमांजी : द नेक्स्ट लेवल” (Jumanji The Next Level) के लिए अब तक की सबसे ज्यादा 23.5 मिलियन डॉलर फीस दी जाएगी। यह पहली बार नहीं है जब ड्वेन ने कमाई के मामले में बाजी मारी है। 2016 में भी वे टॉप पर थे, जबकि 2017 और 2018 में उनका नंबर दूसरा था। ड्वेन “द रॉक” के नाम से फेमस हैं।
थॉर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth)
ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth), जिन्हें टीवी श्रृंखला होम एंड अवे में किम हाईड और मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में थॉर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता, 549 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
रॉबर्ट डाउनी (Robert Downey)
अमेरिकी अभिनेता व निर्माता रॉबर्ट डाउनी (Robert Downey) 474 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स की फोर्ब्स की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
जैकी चैन (Jackie Chan)
जैकी चैन एक अभिनेता, ऐक्शन कोरियोग्राफर, फिल्म-निर्माता, हास्य-अभिनेता, निर्माता, मार्शल आर्टिस्ट, गायक और स्टंट कलाकार हैं। 416 करोड़ रुपये की कमाई कर वे इस सूची में पांचवे स्थान पर हैं।
ब्रैडली कूपर
तीन साल तक दुनिया के सबसे अधिक भुगतान किये जाने वाले अभिनेता रहे ब्रैडली कूपर इस सूची में छठें स्थान पर हैं। उन्होंने 409 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Highest grossing Actor on Forbes List
रैंकिंग | एक्टर | इनकम |
1 | ड्वेन जॉनसन | 89.4 मिलियन डॉलर |
2 | क्रिस हेम्सवर्थ | 76.4 मिलियन डॉलर |
3 | रॉबर्ट डाउनी जूनियर | 66 मिलियन डॉलर |
4 | अक्षय कुमार | 65 मिलियन डॉलर |
5 | जैकी चेन | 58 मिलियन डॉलर |
6 | ब्रैडली कूपर | 57 मिलियन डॉलर |
7 | एडम सेंडलर | 57 मिलियन डॉलर |
8 | क्रिस इवांस | 43.5 मिलियन डॉलर |
9 | पॉल रूड | 41 मिलियन डॉलर |
10 | विल स्मिथ | 35 मिलियन डॉलर |
[…] टॉप 10 एक्टर्स में अक्षय कुमार बने सबसे … […]