पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री ‘फिरदौस बेगम’ का निधन (Firdaus begum Dies)
पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री फिरदौस बेगम का बुधवार को लाहौर में निधन हो गया (Famous Pakistani actress Firdaus Begum dies in lahore pakistan) वह 73 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ब्रेन हैमरेज के कारण उन्हें मंगलवार को लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। वर्ष 1970 से 80 के बीच पाकिस्तानी फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री फिरदौस (Pakistani Famous actress Firdaus Begum) ने अपना फिल्मी सफर 1963 में शुरू किया था, जिसमें वह सहायक भूमिका में थीं। उनके निधन से पाकिस्तानी सिनेमा (Pakistani cinema) में शौक का माहौल है। सेलेब्स और उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

अभिनेत्री को 1965 में फिल्म मलंगी में ब्रेक मिला और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। 1970 में फिल्म ‘Heer Ranjha’ ने उन्हें मशहूर कर दिया। फिरदौस (Firdaus begum) ने 150 से ज्यादा पंजाबी, उर्दू और पश्तो फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने साथी अभिनेता अकमल खान से शादी की, जिनकी 1967 में मौत हो गई। उसके बाद उन्होंने इजाज दुर्रानी से दूसरी शादी की। दुर्रानी हीर रांझा (film Heer Ranjha) में मुख्य भूमिका में थे। जिससे उनके दो बेटों और एक बेटी हैं। फिरदौस बेगम के निधन (Firdaus begum dies) से उनके परिवार में दुख का माहौल है।
Add Comment