कौन बनेगा करोड़पति’ के सीज़न 10 बिनीता जैन ने जीते 25 लाख रुपये और पचास लाख रुपये का सवाल आज 7 करोड़ के सवाल तक पहुंच सकती है. बिनीता जैन
‘Kaun Banega Crorepati‘ के सीज़न KBC 10 के लेटेस्ट एपिसोड में इस बार मेगास्टार अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan के साथ हॉट सीट पर असम की बिनीता जैन दिखीं। बिनीता जैन vinita jain ने के साथ एपिसोड को शुरुआत करने से पहले बिग बी ने पहले उनकी ज़िंदगी और संघर्ष के बारे में जाना। उनके संघर्ष की कहानी सुनकर सभी लोग भावुक हो गए।
बिनीता जैन ने शो पर बताया कि 2013 में उनके पति एक बिजनस ट्रिप पर विदेश गए थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। बिनीता के दो बच्चें हैं और तभी से उन्होंने खुद अपने दम पर खुद को और बच्चों को संभाला है। आज भी बिनीता को अपने पति के लौटने का इंतज़ार है। इस संघर्ष की कहानी के बीच ‘KBC 10’ का खेल शुरू हुआ और बिग बी ने बिनीता से पहला सवाल पूछा जोकि जॉन अब्राहम की फिल्म ‘गरम मसाला’ से था। बिनीता ने सही जवाब दिया।
इसके बाद खेल संबंधित एक सवाल का जवाब भी बिनीता जैन ने तपाक से दिया और इस तरह बिना किसी लाइफलाइन का इस्तेमाल किए बिनीता जैन ने खेल का पहला पड़ाव पार कर 10 हजार रुपये जीत लिए।
Kathinaiyon par maat kar, aa rahin hain woh itihaas rachane. Miliye Guwahati ki Binita Jain se, kya ban paayengi woh humari peheli 7 Crore ki vijeta? Dekhiye @SrBachchan ke saath, #KBC, aaj aur kal raat 9 baje. pic.twitter.com/RLClIGfssr
— Sony TV (@SonyTV) 1 October 2018
(source by Sony Tv)
खेल के दूसरे पड़ाव में बिनीता जैन ने सातवें और आठवें सवाल का सही जवाब दिया, लेकिन 9वें सवाल के लिए उन्हें पहली लाइफलाइन लेनी पड़ी। बिनीता ने ऑडियंस पोल लिया और उसके ज़रिए वह एक लाख 60 हजार रुपये जीतने में कामयाब रहीं।
10वें सवाल का जवाब बिनीता ने बिना किसी लाइफलाइन के दिया और 3 लाख 20 हजार की राशि अपने नाम कर ली।
इस तरह 11वें और 12वें सवाल का सही उत्तर देने के बाद बिनीता जैन 25 लाख रुपये तक जीत ले गईं। हालांकि उस सवाल के लिए बिनीता को दूसरी लाइफलाइन यानी एक्सपर्ट एडवाइस का इस्तेमाल करना पड़ा।
अब अगला भाग आज यानी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर प्रसारित किया जाएगा। आज ‘केबीसी 10’ में बिनीता जैन 7 करोड़ के लिए जैकपॉट सवाल खेलेंगी। हालांकि अब यह देखना होगा कि वह इस सीज़न की पहली करोड़पति बन पाती हैं या नहीं।
बता दें कि केबीसी के इस सीजन की शुरुआत चार सितंबर को हुई थी। अब तक इस सीजन में किसी प्रतिभागी ने एक करोड़ रुपए का स्तर नहीं छुआ है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि असम की बिनीता जैन सफलतापूर्वक एक करोड़ रुपए के सवाल का जवाब दे देती हैं।
प्रोमो में इस बात को रहस्य रखा गया है कि उन्होंने सात करोड़ रुपए के आखिरी प्रश्न का उत्तर दिया या नहीं। इस रहस्य से पर्दा आज के एपिसोड में उठेगा।
बिनीता से पहले इस सीजन में भागलपुर के टीटीई सोमेश कुमार चौधरी और गुजरात के ग्राफिक डिजाइनर संदीप सावलिया ने 25-25 लाख रुपए का अधिकतम पुरस्कार जीता है।
केबीसी के पिछले सीजन में कोई भी प्रतिभागी सात करोड़ का पुरस्कार नहीं जीत सका था। जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार ने एक करोड़ रुपए का पुरस्कार जीता था। सात करोड़ के प्रश्न का उत्तर नहीं पता होने के कारण उन्होंने क्विट कर लिया था।
[…] करोड़पति’ के सीज़न 10 में बिनीता जैन न… […]
[…] करोड़पति’ के सीज़न 10 में बिनीता जैन ने … […]