जापान में इन दो खरबूजे की कीमत 19 लाख रूपये की है
दोस्तों आपको सुने में ये काफी अजीब लग रहा होगा पर दोस्तों वास्तव में ही जापान में इन दो खरबूजे premium melons of Japanese की कीमत 19 लाख रूपये की है अगर आपको लगता है कि आम, अनार या सेब ही सबसे महंगे फलों में से एक हैं शायद आपने जापान के इन दो खरबूजों के बारे में नहीं सुना। आमतौर पर लोग महंगी गाड़ियां, फोन, घर खरीदते हैं लेकिन हाल ही में जापान में खरबूजों की नीलामी हुई।
हम आपको बतादे की जापान में नीलामी के दौरान दो प्रीमियम खरबूजों premium melons of Japanese की कीमत 19,84,538.81 लगी। अधिकारियों ने बताया कि युबरी के नाम से मशहूर इन खरबूजों को इस साल उत्तरी होक्काइडो की साप्पोरो सेंट्रल होलसेल मार्केट में एक लोकल फ्रूट पैकिंग फर्म ने इतने महंगे दाम में खरीदा है। जापान में ऐसी नीलामी होती रहती है लेकिन आमतौर पर प्रीमियम खरबूजों की कीमत 6 से 10 हजार रुपये के बीच होती है।
Pair of Japanese premium melons sell for record $29,300 https://t.co/LSgKw0YV0s pic.twitter.com/CEik5GqTMT
— FRANCE 24 English (@France24_en) 26 May 2018
जापान में खरबूजे को सम्मान के साथ जोड़कर देखा जाता है। युबरी खरबूजों को यहां स्टेटस सिंबल माना जाता है। लोग दोस्तों और कॉलीग्स को देने के लिए इसे गिफ्ट के तौर पर खरीदते हैं। यही वजह है कि यह इतना महंगा बिकता है। जापान में खरबूजों को लेकर इस कदर लोगों में जुनून है कि किसान भी फल के आकार और उसकी सुंदरता को लेकर काफी सजग रहते हैं। अच्छे दाम के लिए खरबूजों का एकदम गोल होना जरूरी है। उसके वजन का भी कीमत में अहम रोल होता है।
Healthy Diet Can Increase Children’s Self-Esteem | Food & Drinks
10 Home Health Remedies From Your Fridge | Health and Fitness
Add Comment